मुख्य समाचार
◼️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधान सभा के शताब्दी समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों से राष्ट्रहित में एकजुट होने का आह्वान किया।
◼️प्रधानमंत्री ने देवघर में बुनियादी ढांचे के विकास और सम्पर्क को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
◼️प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका के पहले शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।
◼️सरकार ने संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई।
◼️बीसीसीआई ने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की।
🇮🇳राष्ट्रीय
◼️भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है : अमित शाह
◼️प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए प्रशासनिक सुधार आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के लिए हैं : डॉक्टर जितेंद्र सिंह
◼️शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क के अन्तर्गत 2022 की राष्ट्रीय रैंकिंग शुक्रवार को जारी करेंगे
◼️भारतीय निर्माण उपकरण विनिर्माण उद्योग के अनुसंधान और भविष्य की तकनीक के लिए एक संस्था होनी चाहिए : नितिन गडकरी
◼️केन्द्र सरकार 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, देश भर में हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान शुरू करेगी।
🌍अंतरराष्ट्रीय
◼️नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से पहली पूर्ण-रंगीन छवि कल जारी की गई*
◼️श्रीलंका में गो होम गोटा प्रदर्शनकारी आर्थिक संकट को लेकर आज सभी दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे।
◼️श्रीलंका में बीस जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा।
🏏खेल जगत
◼️IND vs ENG 1st ODI Match: भारत ने वनडे में पहली बार इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, 3 मैच की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त।
◼️भारत की 94 वर्षीय धावक भगवानी देवी ने फिनलैंड में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
◼️भारत के अर्जुन बाबुता ने आईएसएसएफ विश्व कप चरण में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
◼️भारत ने बहरीन में आयोजित एशियाई अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता में चार स्वर्ण सहित 22 पदक जीते।
◼️सभी तरह की शैक्षिणिक एवं विविध प्रकार की ख़बरों के लिए हरियाणा ऐजुकेशनल अपडेट फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
राज्य समाचार
◼️शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की।
◼️आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फिर से शामिल होने का फैसला किया।
◼️केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने हरियाणा के पंचकूला में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन किया।
◼️एकनाथ शिंदे गुट के सभी 50 विधायक द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान करेंगे।
◼️एन.सी.पी.सी.आर. ने मुम्बई पुलिस के आयुक्त से महाराष्ट्र के पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफ.आई. आर. दर्ज करने को कहा।
💰व्यापार जगत
◼️कागज आयात निगरानी प्रणाली इस वर्ष पहली अक्तूबर से लागू हो जाएगी।
☔आज के मौसम का पूर्वानुमान
◼️राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सामान्य बारिश होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
◼️मुम्बई में भी बादल छाए रहेंगे और तेज वर्षा होगी। तापमान 24 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
◼️कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान 27 और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
◼️चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश के आसार है। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
0 Comments