Public News CG


Ticker

3/recent/ticker-posts

ठंड के मौसम में इन सब्जियों की खेती कर अच्छी-खासी आमदनी कमा सकते है

 


 खेती की बात करें तो मौसम के हिसाब से  अलग-अलग फसल की उत्पादकता बहुत  मायने रखती है।
 ऐसे भी फसल होते हैं जो ठंडी के मौसम में अधिक उत्पादन करते हैं जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फसल के विषय में जानकारी देंगे जिसे आप सर्दियों में आसानी से उगा सकते हैं। आप उन सब्जियों को उगाकर अधिक लाभ भी कमा सकते हैं।


उगाएं शिमला मिर्च



 नवम्बर और दिसंबर महीने में आप शिमला मिर्च के पौधों को लगा सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी एवं विटामिन-ए के साथ कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। 

इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होने के कारण ही इसका डिमांड मार्केट में अधिक है। लोग इसका अधिक कीमत देकर भी खरीदना चाहते हैं। इसका निर्यात हर देश में होता है। अगर आप इसकी खेती प्रारंभ करते हैं तो इसकी कुछ उन्नत किस्मों को अपनाकर आप इससे अत्यधिक मात्रा में लाभ कमा सकते हैं।


: शिमला मिर्च के किस्म


शिमला मिर्च की कुछ किस्म इस प्रकार है:- रॉयल वंडर, अरका बसन्त, अरका गौरव, कैलिफोर्निया वंडर, एलो वंडर, सिंजेटा, इंडिया की इंद्रा, अरका मोहिनी, भारत, ग्रीन गोल्ड, क्लॉज इंटरनेशनल, बॉम्बे, हीरा, सेमिनिश की 1865 आदि। 


लहसुन की खेती



:लहसुन की खेती भी ठंडी के मौसम में जाती है। इसमें भी बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को ठंड से राहत दिलाता है। लोग सर्दियों के मौसम में अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं। -


: लहसुन की किस्में


लहसुन की कुछ किस्में इस प्रकार है:- यमुना सफेद 1 (G-1) यमुना सफेद 2 (G-50) यमुना सफेद 3 (G-282) यमुना सफेद 4 (G- 323) लोग अधिकतर मात्रा में इस किस्मों को उगाकर लाभ कमाते हैं। अगर आप भी अपने खेतों में इसे लगाएंगे तो अधिक -से-अधिक लाभ कमा सकते हैं।


 प्याज की खेती



वैसे तो लोग प्याज का सेवन हर मौसम में करते हैं क्योंकि इसमें बहुत से एंटीऑक्सीडेंट गुण समाहित होते हैं, जिससे हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। लेकिन ठंडी का मौसम इसके उत्पादन के लिए बेहतर होता है।


 प्याज की किस्में


अगर हम प्याज के किस्मों की बात करें तो इसमें पूसा रत्नाकर, अरका निकेतन, पूसा रेड, बसवन्त 780, पूसा माधवी, पंजाब सेलेक्शन, अरका बिंदु, कल्यापुर रेड राउंड , हिसार आदि शामिल है। 


मटर की खेती



 सर्दियों के मौसम में मटर की खेती की जाती है। लोग इसकी खेती से अधिक लाभ कमाते हैं। हालांकि आपको इसकी खेती में अधिक देखभाल करनी पड़ती है क्योंकि इसमें कीड़ा लगने का डर होता है।


 मटर की किस्में


मटर की किस्मों में काशी मुक्ति, काशी उदय, आर्किल, बी.एल अगेती मटर, हरभजन, पंत काशी अगेती, जवाहर पी आदि शामिल है।


 फूल गोभी की खेती



आप गोभी को भी सर्दियों के मौसम में लगा सकते हैं। इसकी कुछ किसमें पूसा सनोबाल के-1 पंत शुभ्रा, पूसा दीपाली, सनोबाल 16 आदि शामिल है।


 पता गोभी की खेती



आप पता गोभी को इजीली सर्दियों के मौसम में उगा सकते हैं। इसकी कुछ किस्मों में अधिकतर डिमांड प्राइड ऑफ इंडिया, पूसा मुक्त, पूसा ड्रमहेड, गोल्डन एकर, अर्ली ड्रमहेड, गणेश गोल, हरी रानी गोल एवं लेट ड्रमहेड-3 का होता है।


✍🏻 राम कुमार सिंह 

Post a Comment

0 Comments