MS Dhoni और R. madhavan की नई जोड़ी खूब चर्चा में है । YouTube पर 'The Chase' का टीजर रिलीज हुआ है साथ में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर भी "द चेज" का टीज़र शेयर किया है, जिसमें वे एक्शन सीक्वेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस टीज़र में धोनी और माधवन टास्क फोर्स ऑफिसर्स के रूप में दिखाए गए हैं, जो एक मिशन पर निकले हैं और दुश्मनों पर गोलियां बरसा रहे हैं।
'The Chase' Teaser की खास बातें
एक्शन अवतार में दिखे धोनी: धोनी और माधवन दोनों एक्शन अवतार में दिखाई दिए हैं। टीजर में दोनों फायरिंग करते दिखाई दिए।
टीजर में देख कर लग रहा है कि दोनों एक मिशन पर निकले हैं और दुश्मनों से भिड़ते दिख रहे हैं। धोनी टास्क फोर्स ऑफिसर की वर्दी में दुश्मनों पर गोलियां चलाते नजर आए।
कौन है The Chase के Director ?
टीज़र का निर्देशन आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' (JIGRA) के डायरेक्टर वसन बाला ने किया है, जो अपने अनोखे और ऑफबीट प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।
Dhoni फैंस में दिखी काफी उत्सुकता
फैंस इस टीज़र को देखकर उत्साहित हैं, लेकिन कन्फ्यूजन में भी हैं कि यह असल में फिल्म है, वेब सीरीज है या सिर्फ कोई विज्ञापन। कमेंट सेक्शन में यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं कि क्या धोनी अब एक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें -
✅📲 पैन कार्ड पर मिलेंगे 5 लाख रुपए😱 आप भी उठा सकते है लाभ, ऐसे करे आवेदन..
धोनी के एक्टिंग करियर को लेकर चर्चा
यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की एक्टिंग करियर में यह नई पारी कैसी रहती है। धोनी पहले भी कई विज्ञापनों और तमिल फिल्म "GOAT" में स्पेशल अपीयरेंस दे चुके हैं। अब देखना यह है कि "द चेज" किस तरह का अनुभव लेकर आता है।
यह भी पढ़ें 👉
✅दमदार है ये फोन📲200MP कैमरा के साथ मिल रहा 512GB स्टोरेज और 90W फास्ट चार्जिंग मात्र इतने रुपए में..

