UPI, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग कौन सा पेमेंट सबसे सस्ता पड़ता है?

UPI, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग कौन सा पेमेंट सबसे सस्ता पड़ता है?

ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त हम बस "PAY NOW" पर क्लिक कर देते हैं, पर क्या आपने सोचा है कि आपने पेमेंट का जो तरीका चुना है, उससे आपको कितना फायदा या नुकसान हो रहा है? 

आइए तीनों का हिसाब समझते हैं:

UPI - सबसे सस्ता और सबसे तेज़ UPI आज भारत में पेमेंट का किंग है और इसकी वजह है - Zero Cost

आपके लिए चार्ज आम यूजर से दुकानदार या दोस्त को पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगता। 100 रुपये का सामान 100 रुपये में ही पड़ता है।

दुकानदार के लिए छोटे पेमेंट पर MDR (Merchant Discount Rate) नहीं लगता, इसलिए दुकानदार भी UPI पसंद करता है।

फायदा तुरंत पेमेंट, कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं, कोई ब्याज नहीं।

नुकसान क्रेडिट कार्ड की तरह रिवॉर्ड पॉइंट, कैशबैक या 45 दिन का उधारी वाला पीरियड नहीं मिलता।


कब यूज़ करें? किराना, चाय, ऑटो, छोटे ऑनलाइन ऑर्डर और किसी को पैसे भेजने के लिए बेस्ट।

क्रेडिट कार्ड - फ्री में उधारी, पर बिल चुकाने मे चूके तो सबसे महंगा

क्रेडिट कार्ड दिखने में महंगा लगता है, पर समझदारी से यूज़ करो तो सबसे फायदेमंद है।

आपके लिए चार्ज

अगर आप बिल का पूरा पैसा समय पर चुका देते हैं, तो कोई चार्ज नहीं। ऊपर से 1% से 5% तक कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधा मिलती है।

असली खेल अगर आप सिर्फ Minimum Due चुकाते हैं, तो इस पर 36% से 42% सालाना ब्याज लगता है। ये भारत के सबसे महंगे लोन्स में से एक है।

दुकानदार के लिए दुकानदार को हर पेमेंट पर 1.5% से 3% MDR देना पड़ता है, इसलिए कई छोटे दुकानदार क्रेडिट कार्ड लेने से कतराते हैं।

कब यूज़ करें? 

बड़े ऑनलाइन ऑर्डर, फ्लाइट/होटल बुकिंग और जहाँ ऑफर मिल रहा हो। बस एक नियम याद रखें - बिल हमेशा पूरा भरें।


नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड - बीच का रास्ता ये सीधे आपके बैंक अकाउंट से पैसा काटता है।

आपके लिए चार्ज

ज्यादातर बैंक IMPS/NEFT पर कुछ नहीं लेते, पर कुछ प्राइवेट बैंकों में सालाना डेबिट कार्ड फीस (150-500 रु) लगती है। बड़े पेमेंट पर 5 से 15 रुपये एक्स्ट्रा लगा सकता है।

फायदा UPI लिमिट (आमतौर पर 1 लाख/प्रति दिन) से ज्यादा का पेमेंट करना हो तो नेट बैंकिंग ही काम आती है।

नुकसान न तो UPI जितना तेज़, न क्रेडिट कार्ड जैसे रिवॉर्ड। रिफंड आने में 3-4 दिन लग जाते हैं।

कब यूज़ करें?

जब UPI लिमिट खत्म हो जाए या 50,000 से ज्यादा का ट्रांजैक्शन करना हो।

तो फाइनल विनर कौनसा ?

बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के पेमेंट करना UPI

कैशबैक और रिवॉर्ड कमाना क्रेडिट कार्ड पूरा बिल समय पर भरने पर 

बड़ा अमाउंट भेजने के लिए नेट बैंकिंग

सीधा हिसाब है: अगर आप सिर्फ पेमेंट करना चाहते हैं तो UPI सबसे सस्ता है।

अगर आप फाइनेंशियली डिसिप्लिन्ड हैं और हर महीने पूरा बिल चुका सकते हैं, तो क्रेडिट कार्ड UPI से भी सस्ता पड़ सकता है क्योंकि उस पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स आपकी जेब में वापस आते हैं।

और अगर आप बिल लेट करते हैं, तो क्रेडिट कार्ड तीनों में सबसे महंगा साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने