WhatsApp का नया फीचर्स: अब अकाउंट हैक करना होगा मुश्किल, बस ये सेटिंग्स है जरूरी

WhatsApp का नया फीचर्स: अब अकाउंट हैक करना होगा मुश्किल, बस ये सेटिंग्स है जरूरी

PUBLIC NEWS HINDI: अब Whatsapp अकाउंट हैक करना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि whatsaap ने अपने Security Features में कुछ बदलाव किए हैं। वॉट्सएप ने अकाउंट हैकिंग और अनजान कॉल से जुड़े स्कैम को मुश्किल बनाने के लिए सुरक्षा फीचर्स बढ़ाए हैं। यूजर अब अपने अकाउंट में एक से ज्यादा 'पासकी' जोड़ सकेंगे। 6 अंकों वाला टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पिन (2FA PIN) भी ज्यादा मजबूत पासवर्ड में बदलेगा। विस्तार से समझिए।

नए फीचर में क्या बड़े बदलाव किए गए हैं?

नए फीचर्स में तीन प्रमुख बदलाव किए गए हैं। 
1.पहला, एक वॉट्सएप अकाउंट में अब कई 'पासकी' जोड़ी जा सकेंगी। 
2.दूसरा, 2FA में केवल 6 अंकों के PIN की जगह अक्षर, अंक व स्पेशल कैरेक्टर वाला लंबा पासवर्ड रखा जा सकेगा। 
3.तीसरा, अनजान कॉल उठाने से पहले उसके बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी।

🔑'पासकी' क्या है, इससे फायदा क्या होगा ?

'पासकी' से वॉट्सएप अकाउंट को फोन के सुरक्षित लॉगिन सिस्टम व पासवर्ड मैनेजर के जरिए सत्यापित किया जाता है। अब एक अकाउंट के लिए एक से ज्यादा 'पासकी' बनाई जा सकेगी। इससे यूजर को अकाउंट में सुरक्षित लॉगिन करने के ज्यादा विकल्प होंगे।

अनजान कॉल आने पर अब क्या दिखेगा ?

सेव न किए गए नंबर से कॉल आने पर वॉट्सएप अतिरिक्त जानकारी देगा। मसलन, नंबर किसी दूसरे देश का है क्या। कॉल करने वाले के साथ आपका कोई कॉमन वॉट्सएप ग्रुप है या नहीं। इससे कॉल उठाने से पहले यूजर उसका अंदाजा लगा सकेगा।

बदलावों से ठगी रोकने में मिलेगी मदद

फोकस वॉट्सएप अकाउंट हैकिंग और अनजान कॉल से होने वाली ठगी रोकने पर है। मजबूत 2FA लॉगिन सुरक्षा बढ़ाएगा। पासकी अकाउंट एक्सेस को सुरक्षित बनाएगी। वहीं कॉल की अतिरिक्त जानकारी संदिग्ध नंबर पहचानने में मदद करेगी।

एंड्रॉइड व आईफोन में 'पासकी' कैसे बनेगी?

एंड्रॉइडः Whatsapp मेंः Settings>Account-Passkey>Creat Passkey->Continue।
आईफोनः Account-> Passkey-> Continue.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने