दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी: 7 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल; मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी: 7 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल; मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

PUBLIC NEWS DELHI : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे के समय इमारत के अंदर कई लोग मौजूद थे। घटना में 7 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

हादसे के समय इमारत में मौजूद थे कई लोग

जानकारी के मुताबिक, इस इमारत में हॉस्टल चलता था। चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के समय छात्र अपने कमरों में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 20 से 25 कमरे थे और प्रत्येक कमरे में लगभग 2 छात्र रहते थे। इस वजह से हादसे के समय इमारत के अंदर 50 से ज्यादा लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई है।

बेसमेंट में चल रही थी खुदाई

बताया जा रहा है कि जिस इमारत में हादसा हुआ, उसके बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय भी बेसमेंट में खुदाई की जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत करीब 40 से 50 साल पुरानी थी। पुराने भवन में चल रहे निर्माण या खुदाई के काम को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, हादसे की सही वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

9 लोगों को मलबे से निकाला गया

हादसे के बाद राहत और बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन और बचाव दल यह पता लगाने में जुटे हैं कि मलबे के अंदर और कोई व्यक्ति तो नहीं फंसा है।

इमारत के मालिक पर मामला दर्ज

रिपोर्ट के अनुसार, इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसल बताया गया है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और निर्माण कार्य से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

हादसे के बाद हुए एक्शन...

👉बिल्डिंग के मालिक का नाम हरिराम बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं FIR दर्ज कर ली है।

👉दिल्ली मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि 4 मंजिल से ज्यादा वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा। दोषी अधिकारियों को बर्खास्त किया जाएगा।

👉दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में पीजी गिरने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

👉6 सितंबर के MCD के एक ऑर्डर में सत्य निकेतन में बनी सभी जर्जर और खतरनाक इमारतों को गिराने का नोटिस लगा दिया गया है।

मलबे में फंसे युवक ने बनाया वीडियो

हादसे के बाद मलबे में फंसे एक युवक का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने मलबे के अंदर से वीडियो बनाकर लोगों से उसे बचाने की अपील की। मौके पर मौजूद एक युवक ने रिपोर्टर को बताया कि मलबे में फंसा युवक उसका दोस्त था और वह बार-बार फोन कर मदद मांग रहा था।

हादसे की जांच जारी

सत्य निकेतन में हुई इस इमारत गिरने की घटना ने पुराने भवनों में चल रहे निर्माण और बेसमेंट की खुदाई को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों के बारे में जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने