आज के समय में लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है. इसकी मदद से कनेक्टिविटी बढ़ी है और पेमेंट करने का तरीका भी बदल चुका है. आज के दौर में लाखों लोग UPI के जरिए पैसे भेजते और लेते हैं. इससे कैशलेस ट्रांजैक्शन करना काफी आसान हो गया है
जानिए UPI 123Pay क्या है?
फोनपे की इस सर्विस की मदद से फीचर फोन यानी ऐसे फोन जिनमें इंटरनेट या मॉडर्न ऐप्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, उनके यूजर्स भी डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे
जानिए कैसे करता है काम?
फोनपे की UPI 123Pay सर्विस बिना इंटरनेट के काम करती है. इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होती. यह सर्विस फीचर फोन पर भी UPI पेमेंट करने की सुविधा देती है. पैसे भेजने के लिए यूजर मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकता है. इसके अलावा UPI ID के जरिए भी पेमेंट किया जा सकता है. यूजर अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस भी चेक कर सकता है
इसके साथ ही ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखने की सुविधा भी मिलती है. फोनपे आने वाले समय में इस सर्विस में बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और आधार-बेस्ड UPI रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं जोड़ने की योजना पर भी काम कर रहा है
किन फोन में पहले से मिलेगा फीचर?
PhonePe की इस सर्विस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए Nokia, HMD, Lava और itel जैसे फीचर फोन ब्रांड्स के साथ इसे उपलब्ध कराया जा रहा है आने वाले समय में दूसरे फीचर फोन ब्रांड्स में भी यह सुविधा देखने को मिल सकती है
एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट के UPI ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा. यानी जिन लोगों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए भी अब डिजिटल पेमेंट करना पहले से आसान हो सकता है
अपने क्षेत्र का समाचार या अपना विज्ञापन लगवाने के लिए WhatsApp 8224073850 करे



