Surya Grahan 2022, Solar Eclipse 2022: आज इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। 25 अक्टूबर, मंगलवार को वर्ष 2022 का लग रहे आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर गांव से लेकर शहर तक हर जगह लोगों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है। यह सूर्य ग्रहण भारत के कई इलाकों में दिखेगा, ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। 25 अक्टूबर को लग रहे साल के दूसरे सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2022 को लेकर ज्योतिषविदों ने कई आशंकाएं भी जाहिर की हैं। यह कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है। |
आज किस समय लगेगा ग्रहण?
आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से लेकर 5 बजकर 42 मिनट तक लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत देश में कुछ जगहों पर नजर आएगा, देश में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। इस खगोलीय घटना को लेकर ज्योतिषविदों की अपनी मान्यताएं हैं।
सूर्य ग्रहण से जुड़ी मन्यताएं-
आम तौर पर सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण को धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से अशुभ माना जाता है।
जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण काे एक विशेष खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूतक काल पर पंडित-पुरोहितों की खास नजर होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में खास एहतियात बरतने को कहा जाता है। बुजुर्ग और बच्चों को भी ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है।
जानिए, कब, क्यों और कैसे लगता है सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)
चंद्रमा जब सूर्य को आंशिक या फिर पूरी तरह ढंक देता है और सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में आकाश में होने वाली इस विशेष खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्य को आंशिक रूप से जब चंद्रमा ढंकता है तो इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। चंद्रमा अगर सूर्य के मध्य भाग को ढंकता है, तो सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखने लगता है, जिसे विज्ञान की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।
0 Comments